July 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2023। नाबालिग को उसकी शिक्षिका द्वारा बहकाने व उसे स्कूल जाते हुए गायब करने का मामला गरमा गया है। पुलिस थाने के बाहर परिजनों के साथ कस्बे के व्यापारी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता सहित अनेक नागरिक एकत्र हो गए है। मौके पर कांग्रेसी नेता केशराराम गोदारा व भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, सीपीएम के हरि सिखवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक, डूंगर कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, भाजयुमो के महेंद्र सिंह सहित स्वर्णकार समाज के नागरिक, बड़ी संख्या में एकत्र हो गए है। आक्रोशित लोग प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जता रहें हैं और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहें है। वहीं बता देवें दूसरे पक्ष ने भी निधा बहलिम की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। मामले में पूरी अपडेटके लिए बने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थाने के बाहर अनेक संगठन व सभी पार्टियों के नेता पहुंचे, परिजनों के साथ नाबालिग को ढूंढने की कर रहें है मांग।