श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2026। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारती निकेतन स्कूल एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सातवीं राजस्थान बटालियन एनसीसी बीकानेर के दिशा-निर्देशानुसार एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में कैडेट्स ने देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने तथा देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कैडेट्स ने एनसीसी के मूल ध्येय 'एकता और अनुशासन' को जीवन में अपनाते हुए समाज के सभी वर्गों के साथ सहयोग, समन्वय और सामूहिक सहभागिता की भावना से कार्य करने की प्रतिज्ञा की। इस दौरान महाविद्यालय कोऑर्डिनेटर डॉ. रमेश कुमार भोजक, सहायक आचार्य कुलदीप शर्मा, ओमप्रकाश स्वामी एवं एनसीसी एएनओ नितिन सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एकजुटता, अनुशासन और सामूहिक प्रयास किसी भी सफलता के आधार हैं। आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ एक लक्ष्य की ओर बढ़ने से कठिन कार्य भी सफल हो सकते हैं। उन्होंने युवाओं को समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता की भावना मजबूत करने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

81f66374-0a29-415a-a741-c4dc230fbf06-hlJylBqg.webpf9534466-b520-4e06-b097-0cfe1400b3fa-BMjrY0Cp.webp