श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2026। आगामी 20 जनवरी 2026 को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे भारतीय सैन समाज राजस्थान के बैनर तले भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे और सैन समाज को संबोधित करेंगे। भारतीय सैन समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण कुमार फूलभाटी मोमासर व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मांगीलाल नाई श्रीडूंगरगढ़ समारोह की तैयारियों में जुटे है। दोनों समाज नेता जयपुर में कार्यक्रम संबंधी सभी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने का कार्य करने के साथ ही प्रदेशभर के सभी जिलों में सैन समाज के पदाधिकारियों व मौजिज लोगों से संपर्क कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ सैन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश नाई (फुलभाटी) ने बताया कि जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से सैन समाज के लोग पहुंचेगे। श्रीडूंगरगढ़ शहर व देहात से से बसों व छोटी गाड़ियों से सैन समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर पहुंचेगे।
20 जनवरी को जयपुर में होगा सैन समाज का भव्य आयोजन, श्रीडूंगरगढ़ से शामिल होंगे सैंकड़ों लोग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2026। आगामी 20 जनवरी 2026 को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2026। आगामी 20 जनवरी 2026 को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में
यह भी पढ़ें (Also Read)
सारस्वत दंपत्ती ने किया मेले में गणेश पूजन, मेलों को बताया सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर