श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2026। सरकारी स्कूलों में घुसकर असामाजिक तत्वों ने शराब पार्टी की और तोड़ फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। स्कूल प्राचार्य ने थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव को परिवाद देते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव पुंदलसर के राउमावि में 3 फरवरी 2026 की रात कुछ अज्ञात लोग अनाधिकृत रूप से घुसे और शराब का सेवन किया। इन उत्पातियों ने कक्ष में लगे पंखे तोड़ कर विद्यालय की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। प्राचार्य मंजू महरिया सहित स्टाफ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो, ये सुनिश्चित करने के लिए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जांच थानाधिकारी स्वयं करेंगे।
सरकारी स्कूल में घुसकर की शराब पार्टी, तोड़ फोड़ कर सरकारी संपत्ति का किया नुकसान, सख्त कार्रवाई की मांग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2026। सरकारी स्कूलों में घुसकर असामाजिक तत्वों ने शराब पार्टी की
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2026। सरकारी स्कूलों में घुसकर असामाजिक तत्वों ने शराब पार्टी की
यह भी पढ़ें (Also Read)
सारस्वत दंपत्ती ने किया मेले में गणेश पूजन, मेलों को बताया सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर