श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2026। क्षेत्र में एक बालक गुरूवार सुबह स्कूल से निकल गया और लापता हो गया है। बालक की माँ सहित परिजनों का हाल बेहाल है। परिजनों ने टाइम्स के पाठकों से मदद की अपील की है। क्षेत्र के गांव सुरजनसर में गुरूवार सुबह 11 वर्षीय बालक मोहित पुत्र श्रवणराम मेघवाल को उसकी माता स्कूल छोड़ कर घर लौटी। पीछे पीछे बालक स्कूल से निकल गया और घर नहीं लौटा। परिजनों ने शाम को घर नहीं आया तो उसके खोने का अंदेशा हुआ। परिजनों ने बालक की तलाश शुरू की परंतु उसका पता नहीं चला है। आप भी बालक के कहीं भी नजर आने पर इसे रोक कर बिठाए व तुरंत 80039 60775 पर सूचना देवें।

1007753803-D2b63BdL.webp