श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2026। क्षेत्र के गांव जाखासर नया की रहने वाली एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ 9 सालों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने जरिये इस्तगासे पुलिस को बताया कि उसके पति की मृत्यु 10 पहले हो गयी थी व उसके बाद वह अपनी ढाणी में विधवा का जीवन यापन करने लगी थी। इस दौरान उसका देवर आया व उसके साथ विवाह करने का झांसा देकर उसे अपने साथ रखने लगा। आरोपी ने पिछले 9 सालों तक उसका शारीरिक शोषण किया। अब तीन महीने पहले पीड़िता ने आरोपी पर विवाह करने का दबाव दिया तो आरोपी ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट की व धक्के देकर घर से निकाल दिया। आरोपी ने उसके कमरे का ताला तोड़ कर उसके गहने, स्त्रीधन व सामान भी चोरी कर लिए। अब पीड़िता अपने रिश्तेदारों के यहां छिप के रह रही है व आरोपी देवर व उसके साथी आसाराम व ओमाराम पीड़िता को जान से मार देने की धमकियां दी रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व जांच एसआई मोहनलाल करेंगे।
पति के मौत के बाद देवर ने शादी करने का झांसा देकर 9 सालों तक किया शोषण, मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2026। क्षेत्र के गांव जाखासर नया की रहने वाली एक महिला
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2026। क्षेत्र के गांव जाखासर नया की रहने वाली एक महिला
यह भी पढ़ें (Also Read)
सारस्वत दंपत्ती ने किया मेले में गणेश पूजन, मेलों को बताया सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर