October 1, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 1 अक्टूबर 2026। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान श्रीडूंगरगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘मोबाइल वरदान या अभिशाप’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय की उपप्रधानाचार्य श्रीमती ममता गोयल की अध्यक्षता में हुआ।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में नव्या भारती ने प्रथम, गौतम जांगिड़ ने द्वितीय तथा परवीन बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रीमती पुष्पा शर्मा, सोमेंद्र बैंस, कमल किशोर पिपलवा ने निभाई, टाइम कीपर बल्लूनाथ सिद्ध व स्कोरर के रूप में दीपक चौधरी शामिल रहें। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।