October 1, 2026
3

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2026। श्रीराम पैदल यात्री संघ की आगामी सालासर पैदल यात्रा को लेकर संघ सदस्यों की आम बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी पैदल यात्रा 20 अक्टूबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यात्रा कालूबास स्थित हनुमानजी मंदिर पानी की टंकी से शाम 4 बजे धूमधाम से रवाना होगी। संघ अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि पैदल यात्रा का मार्ग बीदासर होते हुए रहेगा। बैठक में यात्रा के दौरान रास्ते की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग सेवादारों की जिम्मेदारियां तय की गई। संघ उपाध्यक्ष बाबूलाल बढ़मुंडा ने बताया कि पैदल यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु अपना पंजीयन संघ सदस्यों से संपर्क कर करवा सकते हैं। बैठक में उपाध्यक्ष बाबूलाल बढ़मुंडा, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश छापोला, पार्षद कैलाश गंगपारियां, पार्षद रामकुमार स्वामी, आसूसिंह राजपूत, श्रवण प्रजापत, दीपक प्रजापत, रामेश्वरलाल नाई, सुरेश प्रजापत, भागीरथ शर्मा, भेरू भार्गव, विनोद प्रजापत, अमित प्रजापत, कालू तूनवाल, पवन शर्मा, हेतराम, छोटू भार्गव, रविन्द्र सिंह राजपूत, गौरीशंकर नाई, मुकेश सहित संघ के सदस्य मौजूद रहे।