September 26, 2026
2

19 वर्षीय छात्र वर्ग कबड्डी में गुसाईंसर बड़ा के खिलाड़ी जिला विजेता, गांव में जश्न का माहौल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि सियासर चौगान, खाजूवाला में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में आदर्श स्कूल गुसाईंसर बड़ा के 19 वर्षीय छात्र वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला विजेता का खिताब हासिल किया। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। स्कूल के डायरेक्टर मूलचंद गोदारा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। टीम की जीत से विद्यालय सहित गांव भर में खुशी का माहौल छा गया है। गांव पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा।


17 वर्षीय कबड्डी में देराजसर चैंपियन, गांव में हुआ खिलाड़ियों का भव्य स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2026। झझू, कोलायत में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 17 वर्षीय छात्र कबड्डी प्रतियोगिता में देराजसर के खिलाड़ियों ने फाइनल मैच जीत लिया व गोल्ड पर कब्जा जमाया। पूनियां पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने शुक्रवार को शानदार खेल का प्रदर्शन किया और प्रतिद्वंद्वी टीम को पराजित कर जिला विजेता रही। खिताबी जीत के बाद शनिवार को टीम के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों, स्कूल विद्यार्थियों, शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहपूर्वक खूब स्वागत किया।