September 19, 2026
0001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2026। एक दिव्यांग युवक ने अपने माता पिता व भाइयों के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।
गांव इंदपालसर निवासी रामनिवास ने अपनी माता विमला देवी, पिता रामप्रताप व भाई सीताराम व देदाराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर को वह अपने घर में खाना खा रहा था। तभी उसके परिजन आए और उसे गालियां निकालते हुए पुलिस में जाने की हिम्मत करने के लिए धमकाने लगे। परिजनों ने उसकी थाली छीनकर फैंक दी और घर में लगे किकर के पेड़ से धूप में बांधकर लकड़ियों से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भगवानाराम को दी है।