


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितम्बर 2026। कल से पूरे जिले में विकसित भारत- जन सेवा शिविर शुरू होंगे। प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर 19 सितम्बर से 25 सितंबर तक सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक शिविर होंगे। शुक्रवार को जिलाकलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे व जिले के सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए। बैठक में पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित सात दिवसीय इन शिविरों में विकास अधिकारी को शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया। विकास अधिकारी को शिविर से पूर्व तैयारी के निर्देश दिए गए। श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार को शिविर में भू अभिलेख निरीक्षक आडसर रामनिवास पांडिया, बिग्गा शंकरलाल जाखड़, पटवारी बिंझासर चंद्रशेखर को जिम्मेदारी दी गयी है।
22 विभागों से सम्बंधित काम होंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में पंचायती राज विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की स्वीकृतियां देनी, पीएम आवास की किश्त जारी करना, जॉब कार्डों का सत्यापन करना, राजस्व विभाग के विभिन्न कार्य करना, वन विभाग, चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, आयोजना विभाग, खाद्य व आपूर्ति विभाग, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, आपदा प्रबंधन एव सहायता विभाग, जल संसाधन विभाग, परिवहन विभाग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, आयुर्वेद एव भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबंधित कार्य किए जाएंगे।







