September 19, 2026
WhatsApp Image 2026-09-18 at 11.27.58

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2026। खेत से बिना बताए निकली एक युवती लापता हो गई और उसके पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से उसकी तलाश करने गुहार लगाई है।
सेरूणा थाने में झंझेऊ की रोही में स्थित एक खेत में चूरू निवासी काश्तकार की पुत्री 15 सितंबर की सुबह 9 बजे बिना बताए कहीं चली गई। परेशान पिता ने उसकी तलाश के अनेक प्रयास किए परंतु युवती का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। ऐसे में तीसरे दिन पिता ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस से उसे ढूंढने की अपील की। मामले की जांच एएसआई महेंद्र सिंह को दी है।