


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2026। राजस्थान में 15 नवंबर से पहले पहले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव सरकार को करवाने है और इसी क्रम में पंचायती राज चुनावो की आरक्षण लॉटरी की अब नई दिनांक घोषित कर दी गई है। जयपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले जहां 17 व 18 को यह लॉटरी होनी थी वही अब यह लॉटरी 23 व 24 सितंबर को होगी। ननये आदेशो के अनुसार 23 को जिला स्तर पर कलेक्टर द्वारा जिला परिषद, प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी निकाली जाएगी वहीं 24 को उपखंड स्तर पर एसडीएम द्वारा सरपंचों व वार्ड पंचों की लॉटरी निकाली जाएगी। विदित रहे कि 17-18 सितंबर की लॉटरी स्थगित होने के बाद कई फर्जी दिनांक भी वायरल हुई थी और चुनाव आयोग ने उनका खंडन भी किया था। अब यह अधिकृत आदेश जारी कर दिया गया है। इसी के साथ पंचायती राज चुनावो का इंतजार कर रहे ग्रामीण नेताओं का इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है।





