September 16, 2026
WhatsApp Image 2026-09-16 at 11.42.55

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका 16 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के पर्चे भरे जाने का आज तीन बजे तक अंतिम समय है। अध्यक्ष पद का पेंच इसबार बुरी तरह से उलझा हुआ है। ऐसे में विकास मंच के वार्ड 17 से हारे हुए प्रतिनिधि जतनसिंह राजपुरोहित ने पर्चा भर दिया है। राजपुरोहित के प्रस्तावक वार्ड 23 के नवनिर्वाचित पार्षद कैलाश प्रजापत रहें। प्रजापत ने निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल के समक्ष पहले पार्षद पद की शपथ ली और प्रमाण पत्र प्राप्त किया। वहीं इस दौरान शूरवीर मोदी, एडवोकेट मोहनलाल सोनी, एडवोकेट प्रवीण पालीवाल मौजूद रहें। विदित रहें पालिका की 40 सीटों में कांग्रेस के पास 15, भाजपा के साथ 13 और विकास मंच के पास 9 सीटें है, वहीं दो सीटों पर निर्दलीय और एक सीट माकपा के पास है।