


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2026। आज दोपहर 3 बजे तक नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरने की अंतिम समयसीमा है। निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल के समक्ष कांग्रेस के राधेश्याम सारस्वत ने पर्चा भर दिया है। सारस्वत के प्रस्तावक श्रीकिशन नाई रहें। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, विमल भाटी, एडवोकेट मोहनलाल सोनी उनके साथ रहें। प्रस्तावक श्रीकिशन वार्ड 17 से पार्षद है। सारस्वत ने पर्चा भरकर जमा करवा दिया है। बता देवें ये चुनाव बेहद रोमांचक होगा व शहरवासियों सहित प्रवासियों व ग्रामीण अंचल के लोगों के लिए भी बेहद रोचक हो गया है।







