September 16, 2026
001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2026। सरकारी नौकरी से पिता रिटायर्ड हुए तो पति व जेठ सहित ननद नणदोई ने विवाहिता व उसके बच्चों के साथ मारपीट करते हुए दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है।
गांव सत्तासर निवासी लिछमा देवी ने अपने पति केशुराम, जेठ दुर्गाराम निवासी सत्तासर, ननद आसीदेवी व नणदोई सोनू लुहार निवासी धीरदेसर चोटियान के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह करीब 20 वर्ष पूर्व आरोपी पति से हुआ। विवाह के बाद से ही पति व ननद दहेज की मांग करते हुए तंग परेशान करते। नणदोई व जेठ पति को भड़काते व पति मारपीट भी करने लगा। अब गत 7-8 महीनों से पति लगातार पीड़िता व उसके बच्चों के साथ मारपीट करता है। 10 सितंबर 2026 की रात को ननद व नणदोई ने पीड़िता के पिता के सरकारी सेवा से रिटायर होने व उससे रूपए लेकर आने की बात कहते हुए भड़काया। उसी रात करीब 1 बजे के आस पास पति ने पीड़िता को लाठियों से पीटा तो उसके बेटे ने पड़ौसियों को बुलाकर उसे छुड़वाया। 11 सितंबर की सुबह 5 बजे उसके पति मारपीट की और जेठ ने उसे जान से मार देने के लिए भड़काया। आरोपियों ने उसके गहने छीन लिए और बच्चों सहित धक्के मार कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंप दी है।