








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2026। आज शाम 6 बजे से प्रचार का शोर थम गया है। सभी 40 वार्डों में अब कोई लाउडस्पीकर या शोर का प्रचार नहीं हो सकेगा। आज दिन में अनेक वार्डों में प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ पैदल रैली निकाली व अपने अपने वार्डों में मतदाताओं से वोट मांगे। कल 10 सितंबर को प्रत्याशी डोर टू डोर संपर्क कर सकेंगे। वहीं निर्वाचन अधिकार झंवरलाल मित्तल के निर्देशन में प्रशासनिक स्तर पर मतदान की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। मित्तल ने बताया कि शुक्रवार को ईवीएम मशीनें लेने के लिए दल रवाना होंगे जिनकी चैक पोस्ट सेसोमूं स्कूल के पास बनाई गई है। जो अपने अपने बूथों की ईवीएम पॉलिटेक्निकल कॉलेज बीकानेर से प्राप्त करेंगे। वहीं नगरपालिका द्वारा सभी 51 मतदान केंद्रो पर बिजली पानी सहित सफाई, फर्नीचर की सुविधाएं जुटाई जा रही है। विदित रहें 11 सितंबर को पालिका चुनाव के मतदान होंगे व 14 सितंबर को बीकानेर के पॉलिटेक्निकल कॉलेज में परिणाम जारी होंगे।







