September 9, 2026
01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2026। गत चुनावों की एवज में इस बार चुनावों में मतदाता की संख्या जरूर बढ़ी है परंतु बूथों की संख्या इस बार घटाई गई है। गत चुनाव 2020 में पालिका क्षेत्र में 40 वार्डों में 41,687 मतदाता थे और 40 वार्डों में मतदान केंद्र 76 थे। इस बार 2026 के पालिका चुनाव में मतदाता संख्या 44383 है ओर मतदान केंद्र इस बार 25 केंद्र घटा कर 51 कर दिए गए है।
इस बार वार्ड 1 में एक बूथ है और राउप्रावि भवन (अंबेडकर कॉलोनी) कालूबास, वार्ड 2 में दो बूथ है और दोनों ही महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पाराशर मंदिर के पास में दांया व बांया भाग नए बूथ है। वार्ड 3 का बूथ भारती निकेतन स्कूल भवन है, ये नया केंद्र बनाया गया है। वार्ड 4 का एक बूथ है जो गोगामेड़ी कालूबास नया बूथ है, वार्ड 5 का एक बूथ पीएमश्री राउमावि ताल मैदान, वार्ड 6 में दो मतदान केंद्र है जो दोनों ही राबाउमावि दायां व बायां भाग है, वार्ड 7 में दो बूथ है जो बाल भारती स्कूल भवन में बायां व दायां भाग नया केंद्र बनाया गया है। वार्ड 8 में दो बूथ कोडामल डागा उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन दायां व बांया भाग केंद्र है। वार्ड 9 का मतदान केंद्र मदर केडी उमावि मोमासर बास है। वार्ड 10 में नया एक बूथ प्रजापति भवन, मोमासर बास बनाया गया है। वार्ड 11 नया व एक बूथ करनी भवन मोमासर बास बनाया गया। वार्ड 12 का एक बूथ स्टेशन रोड पर विश्वकर्मा भवन है। वार्ड 13 में दो मतदान केंद्र बनाए है जो दोनों ही मॉडर्न सीनियर सैकण्डरी स्कूल दांया व बांया भाग बनाया गया है। वार्ड 14 में दो बूथ सिंधी धर्मशाला में दांया व बांया भाग बनाए गए है। वार्ड 15 में महेश भवन गणेश मंदिर के पास एक केंद्र बनाया गया है। वार्ड 16 में नया व एक बूथ बिग्गाबास सारस्वत भवन बनाया गया है। वार्ड 17 में दो बूथ रूपादेवी मोहता राउमावि में ही दांया व बांया भाग बनाए गए है। वार्ड 18 में एक अब्दुल्ला गेस्ट हाऊस बिग्गाबास में बनाया गया है। वार्ड 19 में दो बूथ जो श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय भवन दांया व बांया भाग बनाया गया है। वार्ड 20 में दो बूथ रविदास भवन दांया बांया बनाया गया है।
वार्ड 21 में दो बूथ राजकीय डागा उप्रावि छात्र भवन में दांया व बांया भाग बनाया गया है। वार्ड 22 में एक बूथ सनसाइन पब्लिक स्कूल में बनाया गया है। वार्ड 23 में श्रीराम भवन आड़सर बास में एक बूथ बनाया गया है। वार्ड 24 में दो बूथ आदर्श विद्या मंदिर सरदारशहर रोड दांया व बांया भाग बनाया गया है। वार्ड 25 में एक व नया बूथ राजकीय आईटीआई कॉलेज सरदारशहर रोड में बनाया गया है। वार्ड 26 में एक व नया बूथ नामदेव भवन आड़सर बास बनाया गया है। वार्ड 27 में एक व नया बूथ संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में बनाया गया है। वार्ड 28 में एक बूथ ब्राइट फ्यूचर स्कूल में बनाया गया है। वार्ड 29 में एक बूथ राजकीय गंगाजल मोहता उप्रावि हनुमान क्लब के पास बनाया गया है। वार्ड 30 में एक मतदान केंद्र बाहेती भवन एनवीपी कार्यालय के पास बनाया गया है। वार्ड 31 में एक मतदान केंद्र एनवीपी भवन आड़सर बास में बनाया गया है। वार्ड 32 में एक बूथ पुगलिया गेस्ट हाऊस बनाया गया है। वार्ड 33 में एक बूथ ओसवाल पंचायत भवन आड़सर बास को बनाया गया है। वार्ड 34 में एक बूथ बालनिकेतन स्कूल भवन कालूबास बनाया गया है। वार्ड 35 में एक व नया तेरापंथ भवन ऊपरलो में एक बूथ बनाया गया है। वार्ड 36 में एक बूथ ओसवाल पंचायत भवन कालूबास को बनाया गया है। वार्ड 37 में एक व नया बूथ पारीक भवन कालूबास में बनाया गया है। वार्ड 38 में एक व नया बूथ माहेश्वरी भवन कालूबास बनाया गया है। वार्ड 39 में एक बूथ भारती निकेतन स्कूल भवन दधिमाता मंदिर के पास बनाया गया है। वार्ड 40 में एक व नया बूथ विवेक निकेतन स्कूल में बनाया गया है।