September 6, 2026
WhatsApp Image 2026-09-06 at 21.53.19

ईमानदारी का प्रसंग: जागरूक युवक ने दो मोबाइल मालिकों तक पहुंचाए मोबाइल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ईमानदारी और मानवीय सहयोग की मिसाल पेश करते हुए एक युवक को रास्ते में मिला मोबाइल और ट्रेन में मिला मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए है। बिग्गा निवासी एक ग्रामीण का मोबाइल बस स्टैंड पर घूमते समय कहीं गिर गया था। इसी दौरान तुलसी सेवा में कार्यरत रतनगढ़ निवासी रोशन अली को मोबाइल मिला। रोशन अली ने मोबाइल को उसके असली मालिक तक पहुंचाने का प्रयास शुरू किया। वे मोबाइल लेकर एक मोबाइल स्टोर संचालक प्रेम नायक के पास पहुंचे और प्रेम ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल के वास्तविक मालिक की तलाश में सहयोग किया। दोनों युवकों ने प्रयास कर मोबाइल बिग्गा निवासी प्रेम तक पहुंचाया। मोबाइल वापस मिलने पर मालिक ने राहत की सांस ली और दोनों युवकों की ईमानदारी और सहयोग भाव की सराहना की। वहीं दूसरी और प्रेम नायक को रविवार शाम को नियमित ट्रेन से अपने गांव जाने के दौरान ट्रेन में एक और मोबाइल मिला व उसे भी प्रेम ने मालिक से संपर्क कर बिग्गा निवासी युवक को लौटाया।

गोमाता की सुरक्षा व राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग को लेकर जयपुर रवाना हुए संत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोमाता की सुरक्षा, संरक्षण एवं गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग को लेकर संत राजारामजी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए आज बीकानेर से जयपुर के लिए रवाना हुए। जयपुर प्रस्थान के दौरान गोसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी के सानिध्य में संत राजाराम जी का स्वागत किया गया। इस अभियान को लेकर गोसेवकों में उत्साह नजर आया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान गोमाता की सुरक्षा एवं संरक्षण के साथ उसके सम्मान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही अभियान के प्रति गोसेवकों ने अपना समर्थन जताया। इस अवसर पर कोडाराम सुथार, अरसु, आनंद जांगीड़, जितेन्द्र जांगीड़, सुशील सुथार, शंकरनाथ एवं रहीश सहित अनेक युवा मौजूद रहें।