September 6, 2026
WhatsApp Image 2026-09-06 at 21.05.46

कल नि:संतानता परामर्श शिविर में विशेषज्ञ डॉ श्वेता दाधीच देंगी सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर, मुख्य बाजार में सोमवार को नि:संतानता परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में इंदिरा आईवीएफ, बीकानेर की आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. श्वेता दाधीच नि:संतानता से जुड़ी समस्याओं को लेकर दंपतियों को विशेषज्ञ परामर्श देंगी। शिविर में संतान प्राप्ति में आ रही परेशानियों के संभावित कारणों तथा उपलब्ध उपचार विकल्पों को लेकर दंपतियों को आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन दिया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इच्छुक दंपति शिविर में परामर्श के लिए 9928973577 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों की ओर से परामर्श के लिए आधार कार्ड साथ लाने की जानकारी दी गई है।
हर माह लगेगा बच्चों की सर्जरी संबंधी बीमारियों का नि:शुल्क परामर्श शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों में ऑपरेशन से संबंधित बीमारियों के उपचार, जांच एवं उचित मार्गदर्शन के लिए अब श्रीडूंगरगढ़ में हर माह नि:शुल्क विशेषज्ञ परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित होने वाले इस शिविर में बीकानेर के डॉ. एल.सी. वैद चिल्ड्रन अस्पताल के एम.च. डॉ. तुषार आहूजा बच्चों की जांच कर परिजनों को विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन देंगे। शिविर हर माह के पहले सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इसमें बच्चों में होने वाली विभिन्न सर्जरी संबंधी समस्याओं की जांच एवं परामर्श उपलब्ध रहेगा। शिविर में हर्निया, हाइड्रोसील, नाभि संबंधी विकार, अपेंडिक्स, शरीर पर गांठ, सिर में पानी भरना, आंतों में रुकावट, आंत का आंत में फंसना, रीढ़ की हड्डी पर गांठ, सिर या गले पर गांठ, जीभ का तालू से चिपका होना तथा गुर्दे में पानी भरना जैसी समस्याओं के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 8094020143 एवं 7014131255 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई है। आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की है कि उपरोक्त समस्याओं से पीड़ित बच्चों को शिविर में लाकर विशेषज्ञ चिकित्सक से समय पर उचित परामर्श प्राप्त करें, ताकि बीमारी की पहचान एवं उपचार के संबंध में सही दिशा में कदम उठाया जा सके।