September 5, 2026
WhatsApp Image 2026-09-05 at 19.27.43

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2026। निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच शहर की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए धोलिया रोड स्थित GSS पर 3.15 MVA क्षमता का नया पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से स्वीकृत इस ट्रांसफॉर्मर को चुनाव से पहले शहर को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। विदित रहें लगातार आधी से अधिक आबादी बिजली ट्रिपिंग से परेशान थी और ये बड़ा मुद्दा चुनाव में बन रहा था। चुनावी चर्चाओं में भी ये लगातार उठाया जा रहा था। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के मंच से शहर की बात शहरवासियों के साथ में शुक्रवार को पैनल सदस्यों ने भी इस मुद़्दे को प्रमुखता से उठाया था। शनिवार को ही इसमें राहत मिलने की खबर विधायक सेवा केंद्र से आ गई है। चुनावी माहौल में विकास कार्यों और जनसुविधाओं को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। विधायक सारस्वत ने इसे क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। बता देवें इस जीएसएस से कालू बास, आड़सर बास, घास मंडी का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह से प्रभावित था। इससे लंबे समय से शहर की बिजली व्यवस्था दयनीय स्थिति में थी और अब चुनाव से ऐन पहले इसमें राहत मिलने की उम्मीदें भी बंध गई है।