


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2026। क्षेत्र में चोरों ने सार्वजनिक ट्यूबवेलों की केबल को निशाना बना लिया है और मौका मिलते ही विभिन्न गांवो में चोर ये तार काट कर चोरी कर ले जाते है। इससे घरेलू सप्लाई बाधित हो जाती है और बड़ी संख्या में लोग पानी के लिए परेशान होते है।
क्षेत्र के गांव जैसलसर में पांच दिन पूर्व मोटाराम झंवर प्याऊ ट्यूबवेल से आधे गांव में सप्लाई हो रही थी, जिसका रात के अंधेरे में चोर तार काटकर ले गए। वहीं मंगलवार रात बाना मार्ग पर बने सार्वजनिक ट्यूबवेल के तार फिर काटकर चोर ले गए। इस ट्यूबवेल से 35-40% गांव की आबादी को पेयजल सप्लाई दी जा रही थी। अब सप्लाई बाधित होने से ग्रामीण परेशान हो रहें है। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से पहले चोरी हुए ट्यूबवेल की केबल लगवा कर सप्लाई शुरू करवाई तो दूसरे ट्यूबवेल में समस्या खड़ी हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि ट्यूबवेलों पर केबल चोरों से वे परेशान हो गए है। बता देवें क्षेत्र में निजी व सार्वजनिक ट्यूबवेलों व ढाणियों तक पहुंचे चोरों की काली करतूतें लगातार सामने आ रही है। वहीं ग्रामीण गश्त बढ़ाने व चोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई किए जाने की बात कह रहें है।




