September 2, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2026। नगरपालिका चुनावोत्सव 2026 की जबरदस्त रौनक आज उपखंड कार्यालय में नजर आ रही है। कार्यालय परिसर में व परिसर के बाहर मेले का सा माहौल रहा और हर उम्र वर्ग के लोग लोकतंत्र के इस पर्व में अपना उत्साह व जोश प्रकट किया। बच्चे, युवा, महिलाएं व बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ अपने उम्मीदवारों का पर्चा भरवाने पहुंच रहें। 3 बजे तक सभी दलों ने अपने सिंबल जमा करवा दिए। वहीं सोमवार को 3 बजे तक कुल 143 पर्चे जमा हुए है। जिनमें उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में वार्ड 1 से वार्ड 20 तक 88 पर्चे जमा हुए है। और तहसीलदार कार्यालय में वार्ड 20 से वार्ड 40 तक 55 पर्चे जमा हुए है। तीन बजे चैनल गेट बंद कर दिया गया है। गेट के अंदर प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक है। वहीं अन्य लोगों को बाहर भेज दिया गया है। अब प्रवेश भी बंद कर दिया गया है। परंतु जो अंदर है उन सभी के पर्चे रिटर्निंग अधिकारी द्वारा लिए जाएंगे। 27 अगस्त 29 अगस्त और आज 31 अगस्त को तीन बजे तक कुल 193 नामांकन दाखिल हो चुके है। वहीं अभी बड़ी संख्या में उम्मीदार कार्यालय के अदंर मौजूद है, जिनका जाचों के बाद नामांकन दाखिल हो पाएगा। 40 वार्डों में प्रत्याशियों की संख्या 250 का आंकड़ा छू लेने का अंदेशा जताया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसील कार्यालय में लगी है भारी भीड़, प्रत्याशियों का आंकड़ा 250 तक जाने का अनुमान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जांच करवाने के दौरान काऊंटरों पर जुटे प्रत्याशी एवं प्रत्सतावक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंतजार करते करते महिला प्रत्याशी लगी सुस्ताने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यालय का गेट बंद करने के बाद अंदर आने से रोकते पुलिसकर्मी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसडीएम चैम्बर में आवेदन कर पावती के इंतजार में बैठे प्रत्याशी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जगह नहीं मिली तो नीचे ही बैठे आवेदक व प्रस्तावक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जमीन पर बैठ कर अपनी बारी का इंतजार करते आवेदक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार कार्यालय के बाहर अभी भी जमा है आवेदकों की भीड़।