August 31, 2026
IMG-20260831-WA0013

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2026। बीती रात नेशनल हाईवे पर एक कार और एक ट्रक की आमने सामने भिड़ंत में कार सवार एक युवक की मौत हो गई।

हाइवे पर गांव जोधासर के पास रात करीब 11 बजे श्रीडूंगरगढ़ की ओर से बीकानेर की ओर जा रहा ट्रक और सामने से आ रही कार आमने सामने टकरा गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और रायसिंहनगर निवासी व हाल निवासी लखासर संदीप पुत्र किशनलाल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची व शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।