July 31, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2026। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध पूनरासर हनुमानजी धाम में बुधवार सुबह 4 बजे से ही बाबा के जयकारे गूंजने लगे एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार मे शीश नवाने पहुंचे। पुजारी निर्मल कुमार बोथरा ने बताया कि इस अवसर पर पहली बार पुजारी परिवार के सदस्य द्वारा द्वारा अंजनी माता मंदिर से मुख्य धाम पर 1.7 किलोमीटर की दंडवत यात्रा की गई। मंदिर में वर्तमान बारीदार पुजारी नथमल सोहनलाल बोथरा परिवार के अहमदाबाद प्रवासी नीरज पुत्र छतरसिंह बोथरा ने यह यात्रा की एंव इस दौरान परिवार की बहू हेमा-जिनेंद्र बोथरा, श्रीडूंगरगढ़ के मनीष स्वामी ने भी यह दंडवत यात्रा पूर्ण की। यात्रा मंगलवार रात अंजनी माता मंदिर में दर्शन कर शुरू की गई एवं उमस व बारिश से हुए कीचड़ के बीच पूरी करते हुए गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार सुबह 4.15 बजे बाबा के दरबार मे हाजिरी लगाई। इस मौके पर बाबा का भव्य श्रंगार किया गया व महाज्योत की गई। दण्डवत यात्रा के दौरान पुजारी परिवार की मोनिका, अल्पा, मैत्री, हीर, उर्वी ने भी साथ दिया व कई दूर की दंडवत यात्रा की। मंदिर पहुंचने पर पुजारी पंकज, सिद्धार्थ, अमित, जिनेन्द्र, प्रियंक, कुशल व पुजारी ट्रस्ट के मोतीलाल, पवन, प्रदीप, मुकेश, हनुमान बोथरा, राजू भादानी आदि ने दंडवत यात्रियों का अभिनन्दन किया। यात्रा में बृजेश, रंजन, हिम्मत, कैलाश सैनी, दयाल, गौरीशंकर, कमल आदि भी सहयोगी रहे व बाबा के जयकारों के साथ उत्साह बढ़ाया। पुजारी ट्रस्ट के निर्मल बोथरा ने बताया कि पूर्णिमा पर क्षेत्र भर से श्रद्धालु बाबा कर दरबार पहुंच रहे है एवं दूर दूर से भी श्रद्धालु पहुंचे है। सभी श्रद्धालुओ के लिए दर्शन, प्रसाद, भोजनालय आदि व्यवस्थाएं भी सुचारु की गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह 4 बजे पहुंचे बाबा कर दरबार मे दंडवत यात्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुजारी परिवार कर सदस्यों ने की दण्डवत यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरु-पूर्णिमा के अवसर पर बाबा का किया गया भव्य श्रंगार