






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2026। अलग अलग कार्रवाइयों में श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने पांच युवकों को अरेस्ट किया व पांचों को शांति व्यवस्था के लिए पाबंद करवाया।
पुलिस थाने पहुंचकर दो युवक हवालात के फोटो खींचने लगे जब उन्हें मना किया तो युवक अनर्गल बातें करते हुए उत्पात मचाने लगे। एएसआई आवड़दान ने मौके पर दोनों से समझाईश की परंतु वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इस पर एएसआई आवड़दान ने पुदंलसर निवासी भोजराम और ऊंटालड निवासी गजेंद्रसिंह को शांतिभंग में पकड कर हवालात में बंद किया।
हैड कांस्टेबल धमेंद्र ने लखासर टोल पर झगड़ा करने पर लखासर निवासी रामनिवास व पूनरासर निवासी रामरतन को पकड़ कर थाने पहुंचाया व शांति के लिए पाबंद करवाया। एसआई राजेंद्र कुमार ने शराब के नशे में पत्नी व बच्चों के साथ गाली गलौच करने व धमकियां देने पर रीड़ी निवासी रामनारायण से समझाईश की। परंतु आरोपी नहीं माना तो पुलिस ने पकड़ कर थाने पहुंचाया और शांति के लिए पाबंद करवाया।





