July 24, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2026। गांव रीड़ी से एक महिला पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया और उपजिला अस्पताल से महिला को बीकानेर रेफर कर दिया गया है।
झूलसी महिला 40 वर्षीय गुड्डीदेवी पत्नी शंकर वाल्मिकी मोमासर बास निवासी है और गत कई वर्षों से रीड़ी में ही रहती है। एसआई रतनलाल ने तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा की मौजूदगी में महिला का बयान दर्ज किया। रतनलाल ने बताया कि पीड़िता का बेटा व पति घर से बाहर गए हुए थे। काकड़ा से उसके जेठ का लड़का मनीष वाल्मिकी रीड़ी पहुंचा और दोपहर 12 बजे घटना को अंजाम दिया। पारिवारिक विवाद व रंजीश के चलते जेठूते मनीष ने उसपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से महिला बुरी तरह से झूलस गई है। परिवार के अन्य लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से गंभीर घायल अवस्था में उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है।