June 27, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 27 जून 2026। राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ ने मुख्यमंत्री सहित पंचायती राज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है।
संगठन के जयप्रकाश महावर ने बताया कि बताया गया कि पंचायती राज विभाग के 16,080 मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में 1 जून 2026 से ‘स्वाभिमान बचाओ आंदोलन’ चला रहे हैं। संगठन का कहना है कि अब तक सरकार की ओर से मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है और न ही वार्ता शुरू की गई है।
महावर ने बताया कि संगठन ने निर्णय लिया है कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने तक पंचायती राज विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी राज्य सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगे। इसी क्रम में 29 जून 2026 को आयोजित विशेष ग्राम सभा का प्रदेशभर में पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। संगठन ने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।