








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2026। गांव रीड़ी में डुमेरा बास में श्रीजसनाथजी व सालानाथजी महाराज की बाड़ी में शनिवार को विधि विधान से सालानाथजी की जीवित समाधि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। शुक्रवार दोपहर सवा बारह बजे अभिजित मुहूर्त में पंडित कैलाश सारस्वत के निर्देशन में पूजन प्रारंभ हुआ। शाम को विधिवत सहस्त्रधारा पूजन संपन्न करवाया गया। मंदिर प्रांगण में ही सारस्वत द्वारा संगीतमय सुंदरकांड संपन्न करवाया जाएगा। शनिवार सुबह 7.30 प्राण प्रतिष्ठा हवन प्रारंभ होगा। सवा आठ बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। आयोजन समिति ने पंडित सारस्वत का फूलमाला व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। सारस्वत ने मंच से प्रवचन देते हुए श्रद्धालुओं को धर्म में निष्ठा रखने और नैतिक रूप से उन्नत जीवन जीने की प्रेरणा दी।
भागवत कथा में दूसरे दिन भक्ति का महत्व समझाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित भागवत कथा में शुक्रवार को दूसरे दिन कथावाचक रामप्रसाद शास्त्री ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व का वर्णन किया। उन्होंने राजा परीक्षित का प्रसंग सुनाते हुए भगवान पर अटूट भरोसा करने की बात कही। उन्होंने संसार की नश्वरता और प्रभु की शरण में रहने की बात कही। दूसरे दिन कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे व कथारस का आनंद लिया।




