Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
WhatsApp Image 2026-02-11 at 12.43.31
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2026। क्षेत्र के गांव तोलियासर में एक घर में गृह प्रवेश का मांगलिक कार्य संपन्न हो रहा था। तभी अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे आग लग गई और आग में एक महिला व एक पंडित झूलस गए है। वहीं आधा दर्जन से अधिक को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलने पर थानाधिकारी कश्यप सिंह, हैड कांस्टेबल रामस्वरूप टीम के साथ मौके पर पहुंच गए है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ से एंबुलेंस व पालिका दमकल भी मौके पर पहुंची। दमकम कर्मी आशीष व ड्राइवर शंकर नाई ने आग पर काबू पा लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में जेठूसिंह के घर हवन पूजन चल रहा था तभी अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली और विस्फोट हो गया। जिससे पंडित और दो महिलाएं अधिक झूलसे है, वहीं आस पास मौजूद महिलाएं व कुछ बच्चे भी चपेट में आए है। मौके पर राहत कार्य जारी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव पहुंचे मौके पर, घायलों को पहुंचाया अस्पताल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजा पाठ के दौरान हुई सिलेंडर ब्लास्ट की घटना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर मची अफरा तफरी।