July 21, 2026
evee

बिजली बिल की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मूंगफली समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए बिजली बिल की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की है। राज्य कमेटी के सदस्य मोहनलाल भादू ने बताया कि मनमानी शर्तों से किसान परेशान है। बिजली बिल की अनिवार्यता समाप्त करते हुए गिरदावरी को आधार मान कर ही खरीद का लाभ किसानों को दिया जाए। अन्यथा किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे और किसानों को न्यायालय की शरण में जाना पड़ेगा। प्रतिनिधि मंडल में सभा के कोषाध्यक्ष गोपाल भादू, तहसील उपाध्यक्ष गोपाल जाखड़, भंवरलाल महिया, केवीएसएस अध्यक्ष तुलसीराम गोदारा, लिच्छुराम तरड़ शामिल रहें।
पूनरासर के शिव धोरे पर ट्यूबवेल का कार्य शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा घोषित ट्यूबवेल का कार्य बुधवार को प्रारंभ हुआ। मंडल महामंत्री जगदीश पारीक ने बताया कि यहां आस पास करीब 300 घरों की आबादी खारे पानी की समस्या से परेशान थी। विधायक ने समाधान करते हुए ट्यूबवेल खुदाई की मशीन भिजवा दी। भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने बुधवार को नए ट्यूबवेल का भूमिपूजन करवाते हुए विधायक का आभार जताया। इस दौरान नत्था नाथ, मुन्निनाथ, रामेश्वर पारीक,ओमनाथ, रामप्रताप नाथ, रूपाराम नाई, मालाराम पारीक, उत्तमनाथ, प्रभुनाथ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।