July 22, 2026
WhatsApp Image 2025-11-09 at 09.39.45

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस दल ने सरदारशहर रोड पर स्थित एक गांव के एक होटल पर दबिश देकर अवैध मादक पदार्थ पकड़ा। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में एसआई मोहन कड़वासरा सहित कांस्टेबल अनिल मिल, नरेंद्रसिंह, विनोद व रामसिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने ठुकरियासर स्थित एक होटल पर शनिवार रात करीब सात बजे दबिश दी और एक किलो 880 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। पुलिस ने होटल संचालक आरोपी कैलाश पुत्र कालूराम जाट निवासी ठुकरियासर को गिरफ्तार किया व देर रात मामला दर्ज कर लिया गया।