July 22, 2026
0000000000000_

भाजपा करेगी एसआईआर पर कार्यशाला का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार सुबह 11 बजे भाजपा कार्यालय में एसआईआर को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन करेगी। कार्यालय प्रभारी भवानी तावणियां ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण एंव मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को लेकर कल एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत शामिल होंगे। विधायक ताराचंद सारस्वत भी कार्यशाला में शामिल रहेंगे। वहीं विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के अधिकृत बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकारिणी सदस्य, व अनेक सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे।
राष्ट्रीय जाट शताब्दी सम्मेलन के पोस्टर का एमडीएस छात्रावास में किया विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय जाट शताब्दी सम्मेलन आगामी 9 नवंबर 2025 को पुष्कर, अजमेर में आयोजित होगा। सम्मेलन को लेकर गुरूवार को महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पुष्कर सम्मेलन के सह संयोजक संजय घिंटाला, पुष्कर सम्मेलन टीम के सदस्य राकेश सिहाग व सुखदेव सिहाग, एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, सोहन गोदारा, मास्टर प्रभुराम बाना, श्रवण कुमार भाम्भू, पूनम नैण, रामचन्द्र गीला, सहिराम सायच, शंकरलाल जाखड़, रेवंतराम खिलेरी, गोविंदराम बाना, हरलाल भाम्भू, दयानन्द बेनीवाल, भंवरलाल जाखड़, रामनिवास जाखड़, सुशील सेरडिया एवं समाज की युवा शक्ति उपस्थित रहें। 9 नवम्बर को पुष्कर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी हेतु सोहन गोदारा को श्रीडूंगरगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। गोदारा ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाहन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी जिसके लिए समाज बंधु सोहन गोदारा- 9414417351 व मास्टर प्रभुराम बाना-7976062525 से संपर्क कर सकते है।