July 22, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2025। कल 28 सितंबर 2025 को क्षेत्र में 132 केवी श्रीडूंगरगढ़ रीड़ी लाइन सहित संबंधित उपकरणों का रखरखाव कार्य किया जाएगा। जिसके चलते इस पूरी लाइन का शटडाउन लिया जाएगा। इसमें 33केवी फीडर रीड़ी, बाना, जाखासर, नोसरिया, इंदपालसर, हफाना और सराणा जोहड़ की विद्ययुत आपूर्ति सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी। इन फीडरों से आपूर्ति होने वाले सभी गांव बिजली कटौती से प्रभावित होंगे। ये जानकारी पढ़ने के बाद इन गांवो के ग्रामीणों व किसानों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे सभी कटौती के दौरान किसी परेशानी से बच सकें।