June 4, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2025। गुरूवार को माहेश्वरी समाज ने ऋषि पंचमी के पर्व पर रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। माहेश्वरी समाज के घरों में उल्लास व खुशी का माहौल छाया रहा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। कस्बे में आड़सर बास, कालूबास व बिग्गाबास सहित सभी माहेश्वरी घरों में बहने पीहर आई और भाइयों को राखी बांधकर पर्व मनाया। वहीं विभिन्न परिवारों में ऋषि पंचमी का पूजन किया गया। ऋषि पंचमी की कहानी सुनी गई व व्रत उपवास कर घर में सुख शांति की कामनाए की गई। देखें व सुने:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी परिवारों में रही रक्षाबंधन की रौनक छाई रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बहनों ने बांधी भाइयों को राखियां, भाइयों ने दिया सुरक्षा का वचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बहने आई घर, भाई भाभी को बांधी राखियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बहनें आई भाई के घर, बांधी राखियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बहनों ने बांधी उत्साह के साथ भैया को राखी।