July 22, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2025। करंट की चपेट में आने से घायल हुए संविदाकर्मी मुन्नीराम की खैरियत जानने एसडीएम शुभम शर्मा पीबीएम अस्पताल पहुंचे है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने घायल की सहायता के लिए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन भी दिया। शर्मा ने संवेदनशीलता बरतते हुए आज अस्पताल पहुंच कर संविदाकार्मिक का हाल जाना और उनके परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस दौरान परिजनों ने हादसे के बारे में पूरी जानकारी देते हुए विभागीय लापरवाही के कारण करंट की चपेट में आने की बात कही।