June 4, 2026
evee

कोडमदेसर के लिए सातवीं फेरी 2 सितम्बर को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे से श्री कोडमदेसर भैंरूजी के लिए आपणों संघ के बैनर तले सातवीं फेरी इस वर्ष 2 सितम्बर को रवाना होगी। कस्बे के आडसर बास स्थित करणी माता मंदिर से सुबह 6 बजे संघ गाजे बाजे के साथ रवाना होगा।
मोटरसाईकिल से सांवलिया सेठ की यात्रा करेगा श्रीडूंगरगढ़ का युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चितौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ के दर्शन करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ से युवक मोटरसाईकिल पर यात्रा करेगा। आडसर बास के युवक चंदन सोनी ने बताया कि रविवार सुबह यात्रा के लिए रवाना होया जाएगा एवं श्रीडूंगरगढ़ से मेडता, अजमेर, भीलवाड़ा, चितौड़गढ़ होते हुए मंडफिया पहुंचा जाएगा।

कालू पहुंच कर दी साध्वीश्री को श्रृद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार रात्रि को तेरापंथ धर्मसंघ की सुदीर्घायु साध्वीश्री बीदामां के संथारापूर्वक देवलोकगमन के बाद शनिवार को श्रावक समाज द्वारा उन्हें श्रृद्धांजलि देते हुए अंतिम विदाई दी गई। तेरापंथ धर्मसंघ के चार आचार्यों का शासनकाल देख चुकी साध्वीश्री को शासनश्री की पदवी भी मिली हुई थी एवं क्षेत्र में उनके प्रति खासी श्रृद्धा थी। उनकी अंतिम यात्रा में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, युवक परिषद पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रावक कालू पहुंचें एवं उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की।
हज कर लौटे हाजियों का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उमराहा हज यात्रा पूरी कर अपने वतन लौटने पर कस्बे के बाबूलाल बहलिम, साकिर, मंजूर खां का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पहुंचें एवं तीनों हाजियों का माल्यापर्ण करते हुए अभिनंदन किया। वहीं से जुलूस के रूप में हाजियों को घर तक पहुंचाया गया। इस दौरान महबूब कुरैशी, महबूब ठेकेदार, अब्बास, अब्दुल रजाक ठेकेदार, मोरफीक, शरीफ बहलिम, इमरान, युनुस, सदाम हुसैन, मो आसिफ, जुबेर, जमील, हारून, समीर, आफताब, मो आतिफ, मोनदिम, कयुम सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासियों ने उनका स्वागत सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाजी दिल्ली से ट्रेन से श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे तो स्वागत में उमड़े परिजन व जानकार।

 

अभाविप ने भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन, महाविद्यालयों में शिकायत समितियों की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उड़ीसा के बालेश्वर में छात्रा सौम्या श्रीविशी द्वारा आत्मदाह करने की घटना के बाद देश भर के विद्यार्थियों में रोष व्याप्त है। इसी रोष के चलते शनिवार को अभाविप की स्थानीय इकाई द्वारा उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया एवं महाविद्यालयों में आंतरिक शिकायत समितियों के गठन की मांग की गई। साथ ही प्रकरण में दोषियों पर कठोर कार्रवाही की मांग भी की गई। अभाविप से जुडी बसंती लांबा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रणजीत, नगर सह मंत्री ओमप्रकाश सिद्ध, कार्यालय मंत्री मैक्स सुथार, एसएफएस संयोजक नरेश मेघवाल, सहसंयोजक ओमप्रकाश भूंकल, पूर्व नगर मंत्री लालचन्द गोयल, पूर्व भाग संयोजक प्रवीण गुंसाई, एसएफएस संयोजक चन्द्रप्रकाश सोनी, नगर कार्यकारिणी सदस्य हरिओम सैन, राज शर्मा, मैना आदि परिषद कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा में छात्राओं की मानसिक सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द व्यवस्था सुधार की मांग की एवं पीडिता के परिवार को सहायता देने की मांग भी उठाई। इस दौरान स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए अभाविप कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर अनेकों जगहों पर रैलिंग हटा कर अतिक्रमण करने की जानकारी दी एवं दुर्घटनाएं रोकने के लिए शहरी आबादी से जुड़े हाईवे पर रेलिंगें लगवाने की मांग की।


झालावाड़ दुखातिंका पर जताया शोक, बच्चों ने रखा मौन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झालावाड़ में सरकारी स्कूल में छत गिरने से सात बच्चों की अकाल मृत्यु पर क्षेत्र में भी शोक व्याप्त है। कस्बे के लर्न एंड फन स्कूल में बच्चों एवं शिक्षक स्टाफॅ ने दो मिनिट के मौन से हादसे में मारे गए बच्चों की आत्मा की शांति कामना की। सभी ने बच्चों के परिजनों को भावात्मक संबल प्रदान करने की प्रार्थना भी की। प्रधानाध्यापिका विनिता सारस्वत ने बताया कि इस मौके पर बच्चों को आपात स्थितियों में जागरूक रह कर स्वंय का बचाव करने की जानकारियां दी गई एवं विद्यालय में भी बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरी रखने के संकल्प लिए गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लर्न एडं फन स्कूल में बच्चों ने मौन रखकर झालावाड़ दुखातिंका में मृतक बच्चों को दी श्रद्धाजंलि।

रविवार को बस स्टैण्ड पर बड़ा आयोजन, पुराने बस स्टैंड के नए स्वरूप का करेगें लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुलाई माह के अंतिम रविवार को भी श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाजार में भीड़भाड़ देखने को मिलेगी और मौका होगा लंबे समय से अतिक्रमण व अव्यवस्था का केन्द्र बने पुराने बस स्टैण्ड के नए स्वरूप के लोकार्पण का। नगरपालिका द्वारा पुराने बस स्टैण्ड के जर्जर भवन को गिरा कर पूरे प्रांगण में सीसी सड़क का निर्माण किया गया है एवं पार्किंग, होर्डिंग ठेका भी दिया गया है। सुबह दस बजे होने वाले इस कार्यक्रम में नवनिर्मित बस स्टैण्ड का लोकार्पण विधायक ताराचंद सारस्वत, उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा एवं ईओ अविनाश शर्मा करेगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बस स्टैंड पर होने वाले आयोजन को लेकर हो रही है तैयारियां।

सुबह 9 बजे होगा नगर वन में होगा पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरियालो राजस्थान के तहत रविवार को ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम कस्बे के आडसर बास शांति धाम प्रांगण में नगर उपवन में किया जाएगा। यहां नगरपालिका द्वारा अभियान के तहत लगाए जाने वाले सात हजार पौधों के क्रम में पौधारोपण किया जाएगा। सुबह 9 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में विधायक, उपखण्ड अधिकारी सहित नेता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेगें।